उत्तराखंड में वर्ष 2019 के पंचायत चुनावों का अनुभव
उत्तराखंड के पंचायत चुनावों में इस बार सहायक निर्वाचन अधिकारी ARO की जिम्मेदारी दी गयी । मेरे कार्यस्थल चकराता ब्लॉक में कुल 116 ग्राम पंचायत हैं जिनको कुल 11 न्याय पंचायतों में बांटा गया है । प्रत्येक न्याय पंचायत की जिम्मेदारी एक एक ARO को दी गयी । हमारा कार्य दिनांक 18 सितंबर 19 को हुए पहले प्रशिक्षण केउपरांत ही प्रारंभ हो गया था । जिसमे सर्व प्रथम पंचायतों के तीनों स्तरों के कुल चारों पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री दिनांक 22 सितंबर तक की गयी । दिनांक 23 से 25 सितंबर तक भरे हुए नामांकन पत्र प्राप्त किये गए तथा दिनांक 26 से 28 सितंबर तक इनकी जांच का कार्य करने के बाद व नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिनांक 06 अक्टूबर 19 को आवंटित किए गए । पंचायत चुनाव में डयूटी का यह मेरा पहला अनुभव था इससे पहले वर्ष 2009 के लोक सभा चुनाव में मतदान अधिकारी, वर्ष 2014 के विधान सभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी व अभी 2019 के लोक सभा चुनावों में सेक्टर मेजिस्ट्रेट की ड्यूटी का ही अनुभव था। पंचायत चुनाव निम्नलिखित पदों हेतु आयोजित किये जाते हैं 1. सदस्य ग्राम प...